logo

मुंबई: मुलुंड मेट्रो स्टेशन का स्लैब गिरा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

मुलुंड सूत्र

मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, स्टेशन का स्लैब गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुलुंड में Johnson & Johnson कंपनी के सामने मेट्रो निर्माण के दौरान पहले भी गर्डर गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। निर्माण कार्य के समय सुरक्षा मानकों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

80
2517 views