logo

बिल्सी बाईपास पर ‘एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट’ न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ 15 फरवरी को

संवाददाता: देव ठाकुर की रिपोर्ट (बिल्सी)

बिल्सी: नगर के बिल्सी बाईपास पर दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे ‘एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट’ न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के किसान भाइयों एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। यह शोरूम सतेती के बाद क्षेत्र का दूसरा न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर शोरूम होगा, जहां कंपनी के सभी प्रमुख एवं आधुनिक मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसानों को अब नवीनतम तकनीक से युक्त ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेंगे। शोरूम संचालक शिव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर, विश्वसनीय सर्विस सुविधा एवं बेहतर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां बिक्री के साथ-साथ सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स की भी समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के साथ ही शोरूम अपने सम्मानित ग्राहकों की सेवा में पूर्ण रूप से उपलब्ध रहेगा। किसानों को आधुनिक खेती के लिए उपयुक्त मशीनरी, आकर्षक वित्तीय योजनाएं एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।क्षेत्र में इस नए शोरूम के खुलने से किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भव्य उद्घाटन समारोह की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संचालक शिव शर्मा ने सभी किसान भाइयों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शुभारंभ समारोह की शोभा बढ़ाएं। संवाद

29
1411 views