logo

भारतीय वीर जवान शहीद-ए-हिन्दोस्तान अमर रहे

🇮🇳 आज ही के दिन, सात वर्ष पूर्व पुलवामा की सरज़मीं लहू से लाल हुई थी, जब माँ भारती के 40 जाँबाज़, वतनपरस्त, शौर्य और बलिदान के जीवंत प्रतीक वीर सपूत एक कायरतापूर्ण षड्यंत्र का शिकार होकर अमरत्व को प्राप्त हुए।
उनकी शहादत ने राष्ट्र की आत्मा को झकझोर दिया, पर साथ ही यह भी सिद्ध कर दिया कि भारत के वीरों का रक्त व्यर्थ नहीं बहता — वह इतिहास लिखता है, वह स्वाभिमान जगाता है, और वह अन्याय के विरुद्ध गर्जना बनकर उठता है।।
आज जब दुनिया प्रेम के उत्सव मे मग्न है, हम उस प्रेम के सबसे पवित्र, सबसे महान और सबसे नि:स्वार्थ रूप — देशप्रेम — को याद करते हुए, मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले उन अमर कर्मवीरों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, विनम्र प्रणाम एवं कोटि-कोटि नमन अर्पित करते हैं।।
सलाम उन शहीदों को, जिनकी कुर्बानी से वतन की शान सदा बुलंद है!!
✍🏻.*°•★■◆● सुहैल अहमद वारसी ○◇□☆•°*.💞
#Pulwama_Attack #नेक्स्ट_मीडिया #NextMedia #aimamedia

4
1059 views