logo

ईरान में जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत बिगड़ रही: उनके पति का दावा

पेरिस: 14 फरवरी (एपी) ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सेहत लगातार खराब हो रही है। यह जानकारी उनके पति ताघी रहमानी ने दी।

रहमानी ने पेरिस में अपने घर पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में कहा कि 12 दिसंबर को ईरान के पूर्वी शहर मशहद की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद से वह उनसे बात नहीं कर पाए हैं।

1
0 views