
जालौन में विकास कार्यों व स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने को डीएम का औचक निरीक्षण
जालौन।विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और आवास विकास कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए आवास विकास कॉलोनी पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
..अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा..
सीएचसी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दवाइयों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सड़कों की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी,
आवास विकास कॉलोनी तथा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत बनाई जा रही सड़कों के निरीक्षण में डीएम को निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं मिला। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को अधूरा छोड़ना या घटिया गुणवत्ता का निर्माण करना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रिपोर्ट
राजू पाटकार..