logo

Bhajpa Jan Kalyan ke rashtriy adhyaksh ke aagman ki khabar

-----------------
भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 को आएंगे गाजियाबाद
----------------------------
👉किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौधरी के भाई की शादी में होंगे शामिल
👉 राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के भाजपा नेताओ का होगा जमावड़ा
-------------------------
गाजियाबाद l भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह आगामी 15 फ़रवरी को गाज़ियाबाद आ रहे हैँ l वह यहां एक निजी समारोह में शामिल होंगे l
यह जानकारी देते हुए भाजपा जन कल्याण मंच किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव श्री पंकज शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह सोम ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह 15 फ़रवरी को नई दिल्ली से शाम 6 बजे लालकुआं स्थित विष्णु ग्रीन फॉर्म हॉउस पहुंचेगे l जहाँ वह प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व मंडल अध्यक्ष तथा महासचिवों के साथ बैठक करेंगे l

उनके साथ भाजपा जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री रमेश माहेश्वरी व महासचिव भाविन भाई पटेल भाजपा जन कल्याण मंच किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामजीलाल वैष्णव, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद तिवारी , प्रदेश मंत्री कुबेर दत्त शर्मा, अलीगढ मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा आदि कई नेता मौजूद रहेंगे l शादी में शामिल होने के बाद वह रात्रि में ही दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे, जहाँ अगले दिन 16 फ़रवरी को राष्ट्रीय स्तर की होने जा रही महत्व पूर्ण बैठक में शामिल होंगे l

0
230 views