logo

समर्थन मूल्य पर 10 मार्च से गेहूं खरीदेगी सरकार जिले में 18 कांटों पर 77 हजार टन खरीद का लक्ष्य

जिले में इस बार 50 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हुई है। अच्छी वर्षा और सिंचित क्षेत्र बढ़ने से उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने जिले में 77 हजार मीट्रिक टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 18 खरीद केंद्र बनाए गए है।
समर्थन मूल्य 10 मार्च से गेहूं की खरीद के लिए तीन एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एफसीआई, राजफेड व तिलम संघ शामिल है। गेहूं बेचने के लिए किसानों के पहले पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिस तारीख का टोकन किसान को जारी होगा उसी दिन अपना गेहूं तुलाई के लिए संबंधित केंद्र पर लाना होगा। एक मार्च से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो 25 जून तक जारी रहेगी। इसके बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए इस बार किसान का जनाधार कार्ड अनिवार्य होगा।
पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी लगेंगे, कंट्रोल रूम से निगरानी समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने के लिए सभी प्रस्तावित केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों को संबंधित विभागीय कार्यालयों में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। विपणन विभाग ने कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। केंद्र परिसर के आकार के अनुसार कैमरों की संख्या तय होगी।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद केंद्र का कार्यक्रम जारी हो गया है। एक मार्च से खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद 10 मार्च से खरीद शुरू होगी। जिले में 18 खरीद केंद्र बनाए गए है।

- गोविंद देथा, ईओ, रसद विभाग, झालावाड़

Aima media jhalawar







0
0 views