logo

रतनगढ़ धाम तुरनी में महाशिवरात्रि मेला 15 को

झालावाड़ | महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को रतनगढ़ धाम तुरनी में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले को लेकर ग्रामीणों व श्रद्धालुओं में उत्साह है। सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों व दर्शन की व्यवस्था रहेगी।
ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी द्वारा मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, यातायात, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है। मेले में अनुशासन बनाए रखने व प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Aima media jhalawar

0
366 views