logo

आत्मा योजनांतर्गत नेचुरल फार्मिंग पर आधारित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आत्मा योजनांतर्गत नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज आत्मा योजनांतर्गत नेचुरल फॉर्मिंग पर आधारित जिले के अंदर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जमुहा में किया गया, जिसमें कृषकों को प्राकृतिक खेती में पौधों के लिए आवश्यक खाद एवं बीज शोधन कीट नियंत्रण की जैविक विधियां तथा बनाए जाने वाले जैविक खाद का प्रति हैक्टेयर उपयोग की दर इत्यादि को विस्तार से बताया गया। तथा पंजीकृत जैविक खेती कृषकों के यहां स्वयं उत्पादित जैविक खाद से फसल प्रदर्शनों से लाभ पर परिचर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र लहार से डॉ. बी.पी.एस. रघुवंशी नोडल प्राकृतिक कृषि, श्री अखिलेश शाक्य एसएडीओ कृषि, श्री विकास पटेल, श्री अनूप कुमार, श्री विष्णु शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी इत्यादि वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

38
1638 views