logo

बालक अभिषेक शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला,चौथे दिन भी रहस्य बरकरार

गोगामेड़ी (विनोद खन्ना)गोगामेड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव नेठराना निवासी 11 वर्षीय बालक अभिषेक शर्मा की संदिग्ध मौत जिसे हत्या का मामला बताया जा रहा है, चौथे दिन भी सुलझ नहीं सका है। इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही पुलिस, ग्रामीणों में आक्रोश बरकरार है। पुलिस प्रशासन इसे सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच में जुटा हुआ है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या आरोपित के सुराग मिल सकें।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा गहन अनुसंधान शुक्रवार को भी जारी रहा। बालक की संदिग्ध मौत के खुलासे की मांग को लेकर नेठराना गांव के ग्रामीण शनिवार को गोगामेड़ी पुलिस थाने का घेराव करने के लिए एक बार फिर एकत्रित हो रहे हैं।
उधर जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ की ओर से मामले में आरोपित की जानकारी व दस्तयाब/गिरफ्तार कराने पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया है।

4
682 views