logo

खनिज मिट्टी का अवैध और रेत उत्खनन परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी 03 ट्रेक्टर - ट्रॉली जप्त

खनिज मिट्टी का अवैध और रेत उत्खनन परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी 03 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त

जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें खनिज अधिकारी श्री पंकज मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2026 को खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये गड़ूपुरा अटेर रोड पर खनिज मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 01 जेसीबी, 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त किया ओर 01 अतिरिक्त रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने से 01 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। जप्तसुदा वाहनों को नवीन तहसील परिसर भिण्ड में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्तशुदा वाहनों पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

60
1590 views