logo

बगैर मूल्यांकन के राशि आहरित करने पर पंचायत सचिव निलंबित

बगैर मूल्याकंन के राशि आहरित करने पर पंचायत सचिव निलंबित
-----
#श्योपुर-/ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा खितरपाल में बगैर मूल्यांकन के 5 लाख रूपये की राशि आहरित करने के मामले में पंचायत सचिव श्री मलखान सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है।

उल्लेखनीय है कि सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा गत 11 फरवरी को खितरपाल पंचायत का निरीक्षण किया गया था, इस दौरान खितरपाल में विद्यालय के सामने स्थित मुक्तिधाम के समीप निर्मित रपटे के अवलोकन के दौरान रपटा निर्माण स्थल उपयुक्त नही पाया गया तथा रपटे का कोई उपयोग भी नही परिलक्षित हुआ। इसके साथ ही रपटा निर्माण की 5 लाख रूपये की राशि बगैर मूल्यांकन के आहरित कर ली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत खितरपाल में स्वच्छता परिसर के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण पाया गया, मनरेगा योजना अंतर्गत परकोलेशन टेंक एवं फार्म पॉण्ड के कार्य भी अनुपयोगी एवं असंतोषजनक पाये गये।

इस मामले में पंचायत सचिव श्री मलखान सिंह कुशवाह को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने, कर्तव्य अपालन एवं शासकीय धनराशि का दुरपयोग का दोषी मानकर म.प्र. पंचायत सचिव सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 04 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधी में श्री कुशवाह का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत विजयपुर रहेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

80
1468 views