logo

आबकारी विभाग द्वारा विजयपुर क्षेत्र में अवैध मंदिरा पर कार्यवाही

आबकारी विभाग द्वारा विजयपुर क्षेत्र में अवैध मंदिरा पर कार्यवाही
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा एवं ग्वालियर संभाग आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री कमल सिंह सिकरवार के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री कमल सिंह सिकरवार ने बताया कि आबकारी वृत विजयपुर के अगरा, अर्राेद, पार्वती बंजारा, धोरेरा आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई। आबकारी बल द्वारा की गई कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किये गये, लगभग 150 किलोग्राम गुड़ लाहन तथा 20 बोतल बियर तथा 05 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की गई।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री रविशंकर यादव, आरक्षक श्री राजेंद्र शर्मा, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री वृगभान सिंह जाटव एवं अन्य आबकारी बल मौजूद रहा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

55
1773 views