logo

एसडीएम ने मंडी व्यवस्था के संबंध ली बैठक

एसडीएम ने मंडी व्यवस्था के संबंध में ली बैठक
----
#श्योपुर-/ एसडीएम एवं भार साधक अधिकारी श्री गगन सिंह मीणा द्वारा आज कृषि उपज मंडी समिति श्योपुर में विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होने बताया कि मंडी व्यवस्थाओं को किसान हितैषी बनाने हेतु समग्र निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों की उपस्थिति, राजस्व वसूली, नीलामी प्रक्रिया, ई-मंडी संचालन, तोलकांटा सत्यापन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं चॉक-चौबंद किये जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मंडी प्रशासन द्वारा कृषकों को सुगम, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु नियमित रूप से समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं में ओर अधिक सुधार किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

57
1616 views