logo

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर पत्रकार आकाश गौड़ को फोन पर जान से मारने की धमकी का आरोप

लोनी (गाजियाबाद), 14 फरवरी 2026: गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्थानीय पत्रकार आकाश गौड़ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि विधायक ने कहा, "जब तक मैं तुझे अपने हाथ से नहीं मारूंगा, तब तक मुझे चैन नहीं मिलेगा।" इस घटना ने स्थानीय पत्रकार बिरादरी में आक्रोश पैदा कर दिया है।पत्रकार आकाश गौड़ ने बताया कि विधायक के इस रवैये से पत्रकारिता करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या विधायक अपने पद के रसूख में इतने अहंकारी हो गए हैं कि पत्रकार को इंसान तक नहीं समझते? अगर ऐसी धमकियों के बाद पत्रकार को कुछ हो गया, तो उसके परिवार का क्या होगा? क्या भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये की सहायता देगी?लोनी क्षेत्र में आए दिन पत्रकारों के साथ बदतमीजी, मारपीट और धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कहा गया है कि बड़ी मीडिया चैनल अंबानी-अडानी की जेब में हैं, जबकि लोकल पत्रकार सच्चाई दिखाने पर जान का जोखिम उठाते हैं। विधायक नंदकिशोर गुर्जर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनके बयानों से लोग बोलने से घबराते हैं। कुछ संगठन विधायक की जेब में पड़े होने के कारण चुप हैं।

14
1188 views