logo

ऐ ऐस पी अनुज चौधरी ने बढ़ाया राजपाल यादव की मदद को हाथ

चंडीगढ़ 13.02.2026 अल्फा न्यूज इंडिया प्रस्तुति—- जी हां!! अपने बेबाक दो-टूक बयानों और काम करने के तरीकों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने वजह किसी की मदद है। अभिनेता राजपाल यादव की अनुज चौधरी ने 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने वाले अभिनेता राजपाल यादव पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव की कई अभिनेताओं ने मदद की है। इसके अलावा लोग भी उनकी मदद कर रहे हैं। सोनू सूद, तेज प्रताप समेत कई लोग राजपाल यादव की आर्थिक मदद की है। इसी कड़ी में एक नाम फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी का भी जुड़ गया है। अनुज चौधरी ने अपने सैलरी से 51 हजार रुपये की मदद करने का ऐलान किया। उन्होंने यह राशि बड़ी नहीं, लेकिन अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना चाहता हूं।

4
780 views