logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जौनपुर: पर्यटन विभाग ने शीतला चौकियां धाम में शुरू किया सुन्दरीकरण कार्य,*

*चौकियां धाम, जौनपुर।* पूर्वांचल में आस्था का केंद्र माँ शीतला चौकिया धाम अब आस्था के साथ पर्यटन का भी केंद्र बनेगा। इसके लिये पर्यटन विभाग ने 6 करोड़ रूपये की लागत से सुन्दरीकरण कार्य बुधवार से आरम्भ कर दिया। देखा गया कि मंदिर प्रांगण (बरामदा) के ऊपर लगे टीनशेड को श्रमिक उतारने लगे। इसके बाद मंदिर के बरामदे को तोड़कर पुनः नव्य व भव्य रूप दिया जायेगा। मंदिर के सुन्दरीकारण को लेकर क्षेत्र में कौतूहल बना हुआ है। पर्यटन विभाग ने मंदिर को भव्य रूप देने के लिए नक्शा डिजाइन तैयार कराया है। उसी के अनुरूप सुन्दरीकरण कराया जायेगा। मंदिर के मुख्य द्वार को नये स्वरुप में बनाया जायेगा जिस पर मां शीतला की तस्वीर लगायी जायेगी। द्वार के दोनों तरफ भी माँ शीतला की तस्वीर लगेगी। प्रवेश द्वार पर प्रथम पूजनीय भगवान गणेश ज़ी की मूर्ति स्थापित होगी। मां शीतला माता मंदिर सामने से स्पष्ट, भव्य व आकर्षक स्वरुप में नजर आयेगा। साथ ही मंदिर के पीछे स्थित सरोवर में दो फव्वारे और लगाये जायेंगे। पहले से लगे एक फव्वारे की मरम्मत कराकर चालू कराया जायेगा। श्रद्धालुओं को बैठने के लिये सीटिंग एरिया बनाया जायेगा। सरोवर के चारों तरफ व दीवारों पर आध्यात्मिक चित्र व डिजाइनिंग स्टोन की सेटिंग की जायेगी। धाम की गलियों को इण्टरलाकिंग से सीसी मार्ग कराया जायेगा। एक शुलभ शौचालय व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्टेज भी बनाया जायेगा जिसके लिये स्थान चिन्हित किया जायेगा। दो नये प्रवेश द्वार भी बनाये जायेंगे जिसमें एक शाहगंज मार्ग व दूसरा पचहटिया से शीतला चौकिया मार्ग पर बनाया जायेगा।

27
57 views

Comment