logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*रामपुर में अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में आक्रोश,* *कार्य बहिष्कार कर किया विरोध प्रदर्शन,*

*जौनपुर।* रामपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता फारूक अहमद खां की गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
घटना के विरोध में दीवानी न्यायालय के वकीलों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्य का पूरे दिन बहिष्कार किया तथा कोर्ट बंद कराए।
अधिवक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार प्राणघातक हमले हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम भी लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं करती, तो वकील सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह, राजनाथ चौहान, मंत्री रण बहादुर यादव, उस्मान अली, अवधेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, बृजेश निषाद,चंद्र प्रकाश दुबे, निलेश निषाद, सूर्यमणि पांडेय, अवधेश यादव, रत्नेश अस्थाना, हंसराज चौधरी, शरदेंदु चतुर्वेदी, राकेश कुमार द्विवेदी,मंजीत कौर,श्री प्रकाश यादव, वैशाली गुप्ता, शशांक दुबे, विवेक कुमार तिवारी, अरशी, गौरव कुमार शुक्ला, शक्तिकांत पाल, अजय कुमार यादव, विवेक तिवारी, सूबेदार यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव, विनय उपाध्याय, अवनीश चतुर्वेदी, विकास तिवारी, अभिनव मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र गुप्ता, शैलेश मिश्र, पुनीत शुक्ला,प्रशांत उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी, संजीव सिंह, राहुल तिवारी, अनिल गुप्ता,जैगम जैदी, शहंशाह हुसैन, हंसराज चौधरी, सुरेंद्र प्रजापति,मृदुल यादव, रुद्र प्रकाश यादव, ओम प्रकाश पाल, धनंजय सिंह, यशवंत ओझा, राज सेठ, सर्वेश पाठक, अबे पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, नीरज यादव, सुभाष मिश्रा, संतोष सोनकर, सनी यादव, जयप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

13
18 views

Comment