
इटवा बस स्टैंड मैदान में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आगाज
मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इटवा, सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा अंतर्गत इटवा बाजार स्थित बस स्टैंड मैदान में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का शुभारंभ रविवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ एवं पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह रहे।
मुख्य अतिथि ने फीता काटकर दंगल का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ग्रामीण अंचलों में ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को मंच मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी (लाल बाबा), नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कशौधन, राम कृपाल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर सिंह, फतेह बहादुर उर्फ पप्पू सिंह, प्रधान संघ बस्ती मंडल अध्यक्ष व्यास जी पांडेय एवं प्रधान संघ अध्यक्ष सिद्धार्थनगर पवन मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी जनता उपस्थित रही।
दंगल में विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही और रोमांचक कुश्ती पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
आयोजकों ने बताया कि दंगल का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को नशामुक्ति एवं खेल की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इटवा में आयोजित इस विराट दंगल ने क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है।