logo

प्रिंटपैक राजस्थान 2026: कोटा में आईपीएएमए मीटिंग में उद्योगजनों का जमावड़ा।

कोटा। प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को नई दिशा देने के उद्देश्य से इंडियन प्रिंटिंग, पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) ने 21 से 23 फरवरी 2026 तक जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा, जयपुर में आयोजित प्रदर्शनी के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में कोटा तथा हाड़ौती अंचल के सैकड़ों प्रिंटर्स, पैकेजिंग उद्योग संचालकों और संबद्ध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आईपीएएमए के अध्यक्ष जयवीर सिंह, महासचिव इकबाल सिंह तथा गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने उद्योगजनों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए आगामी प्रदर्शनी की रूपरेखा और उससे मिलने वाले व्यावसायिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि ‘प्रिंटपैक राजस्थान 2026’ में 160 से अधिक अग्रणी कंपनियाँ अपनी अत्याधुनिक मशीनरी के लाइव डेमो के साथ भाग लेंगी। देशभर से हजारों उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों की उपस्थिति इस मेगा आयोजन को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। प्रदर्शनी 21 से 23 फरवरी 2026 तक जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी), सीतापुरा, जयपुर में आयोजित होगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों (एमएसएमई) को आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक, डिजिटल पैकेजिंग समाधान और नवीनतम मशीनरी से जोड़ना है। आईपीएएमए एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जिसकी प्रदर्शनियों में करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, जो इसकी विश्वसनीयता और प्रभावशीलता का प्रमाण है।

0
0 views