logo

बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत, यात्रियों को बड़ी राहत

बांदीकुई। बांदीकुई क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतभरी खबर सामने आई है। बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत ट्रेनों में गाड़ी संख्या 15716, 15715, 12307 एवं 22307 शामिल हैं।
इन ट्रेनों के ठहराव से बांदीकुई एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से की जा रही इस मांग के पूरा होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है।

7
833 views