logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कादरचौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी (उझानी) के नेतृत्व में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कादरचौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 13.02.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 19/26 धारा 64(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त अरजीत उर्फ टिप्पी पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भूड़ा भदरौल थाना कादरचौक जनपद बदायूँ, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय बदायूँ के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, थाना कादरचौक, बदायूँ
का0 1895 अक्षय बालियान, थाना कादरचौक, बदायूँ
का0 1214 ओमवीर सिंह, थाना कादरचौक, बदायूँ

34
4413 views

Comment