logo

मोरान स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड (ELF) के उद्घाटन समारोह के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने 14 फरवरी 2026 के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा और आपात सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान ELF क्षेत्र आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। जो नागरिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं, उन्हें वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।सामान्य जनता के लिए डायवर्जन व्यवस्था (कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले): सिवसागर से डिब्रूगढ़ की ओर आने वाले LMV/ट्रैवलर वाहन देहाजन-डेमो से बोरफुकन अली रोड होते हुए धेमेची, अजारगुड़ी और खौवांग चारियाली मार्ग से गुजरेंगे। डिब्रूगढ़ से सिवसागर जाने वाले वाहन खौवांग चारियाली से बोरफुकन अली रोड होते हुए अजारगुड़ी, धेमेची और देहाजन-डेमो मार्ग का उपयोग करेंगे। बसें एवं आपातकालीन वाहन पुराना NH-37 (मोरान टाउन के रास्ते) से संचालित किए जा सकेंगे। डेमो, बामुनबाड़ी और लेपेटकोटा की ओर से मोरान आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर 14 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक परिवहन को अस्थायी देरी या मार्ग परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय का पूर्वानुमान लगाकर यात्रा की योजना बनाएं। कार्यक्रम में शामिल होने वाली जनता के लिए पार्किंग व्यवस्था:
सिवसागर और चराइदेव जिला (सेपोन मार्ग) से आने वाले नागरिक पार्किंग नंबर 1, 2 और 3 में वाहन खड़ा करेंगे। डिब्रूगढ़ दिशा एवं चराइदेव के कुछ हिस्सों से आने वाले नागरिक पार्किंग नंबर 4, 5, 6 और 7 का उपयोग करेंगे। धेमेची, निताईपुखुरी, डेमो आदि से ओल्ड मोरान रोड के जरिए आने वाले नागरिक पार्किंग नंबर 8, 9 और 10 में वाहन पार्क करेंगे. पानितोला, गोजपुरिया- पानितोला रोड, राचिपाथर एवं गोजपुरिया क्षेत्र से आने वाले नागरिक पार्किंग नंबर 11, 12, 13 और 14 में वाहन खड़ा करेंगे। मोरान बाईपास के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले नागरिक पार्किंग नंबर 15 का उपयोग करेंगे। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग व्यवस्था का ही उपयोग करें तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

4
270 views