logo

श्री बाला जी कालोनी के निवासियों की मीटिंग श्री परवीन कुमार गोयल के निवास स्थान पर हुई-

फरीदकोट:13,फरवरी ( कंवल सरां) श्री बाला जी कालोनी के निवासियों की मीटिंग श्री परवीन कुमार गोयल (हैप्पी) के निवास स्थान पर हुई l मीटिंग में श्री अरविंद गुप्ता शाह जी, श्री गौतम बंसल, श्री गोपाल कृष्ण गर्ग, श्री कमलदीप जैन, डाक्टर परवीन गुप्ता, श्री परवीन गोयल हैप्पी , श्री अजय जैन, श्री प्रदीप जैन, श्री कश्मीर लाल, श्री पंकज अगरवाल , और श्री नरेश बंसल शामिल हुए । इस मीटिंग में सर्वसम्मति से श्री गोपाल कृष्ण गर्ग एडवोकेट को श्री बालाजी कॉलोनी वेल्फेर सोसाइटी का अध्यक्ष एवं श्री पंकज अगरवाल को सेक्रेटरी चुना गया है l श्री गोपालकृष्ण गर्ग को अपनी टीम चुनने का अधिकार दिया गया l कॉलोनी निवासियों को पेश आ रही समस्याओं के निवारण और कॉलोनी के विकास के संबंध में विचार विमर्श किया गया l पिछली मीटिंग दिनाँक 11/12/2025 में चोकीदार की सेवाएँ जारी रखने के लिए जनवरी 2026 से जून 2026 तक के लिए प्रत्येक घर से ₹1000/- की कंट्रीब्यूशन लेने का फैसला हुआ था l कॉलोनी के जिन निवासियों ने इस बार या पिछली बार अपनी कंट्रीब्यूशन नहीं दी या जिन्होंने पहले कभी भी अपनी कंट्रीब्यूशन नहीं दी उनसे निवेदन है वे इसबार अपना योगदान अवश्य दें l सभी कालोनी निवासियों से निवेदन है कि अपनी अपनी गली के नामित सदस्यों के पास या श्री नरेश बंसल के पास 15 फरवरी तक अपनी कंट्रीब्यूशन जमा करवा दे। इन दिनों शहर में चोरी डाके बहुत हो रहे है।चौकीदार की सेवाएं जारी रखना अत्यंत जरूरी हो गया है।चौकीदार कालोनी की सभी गलियों में 2 से 3 चक्र लगाता है।

51
1475 views