नारायणगंज क्षेत्र का मामला है जहां पर सरपंच सचिव के द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर सीसी रोड का निर्माण सरकारी पैसा का बंदर वाट
नारायणगंज क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा कम मटेरियल डालकर सीसी रोड का निर्माण कराया गया जो सड़क टूट चुकी है जिसकी शिकायत की गई जिसमें संबंधित अधिकारी उपयंत्री आए और रोड को खोद कर देखें जिसमें वास्तव में मोटाई कम थी और घटिया मटेरियल कम सीमेंट डाला गया जिससे रोड फट चुकी थी जिसका वीडियो इसी न्यूज़ में दिया हुआ है। इस प्रकार का निर्माण कार्य किसी पंचायत में यदि होता है तो ग्राम वासी जिला कलेक्टर महोदय एवं जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के कार्य की जांच कर कार्रवाई की जा सकती है इस संबंध में हमारे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला एवं अनुविभागी अधिकारी बिछिया तत्पर हैं।