logo

बहराइच जिले के थाना दरगाह पुलिस ने हत्यारों को 24घंटे मे किया गिरफ्तार आला कत्ल बरामद


जनपद बहराइच

प्रेस नोट क्रमांक.- 001
दिनांकः- 13.02.2026

- हत्या की घटना में शामिल अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद

थानाः- दरगाह शरीफ

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों के रोक-थाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री नरायण दत्त मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना दरगाह शरीफ पुलिस को मिली सफलता, मु.अ.सं. 56/2026 धारा- 103(1)/238/61(2) बी.एन.एस. का सफल अनावरण किया गया।

• घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनी लक्ष्मी पत्नी स्व0 बडकऊ निवासिनी ग्राम विशुनपुर राहू ने थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को लिखित सूचना दी कि उनके पति बडकऊ जो दिनांक 10.02.2026 को दोपहर करीब 11.00 बजे अवध साल्वेक्स फैक्ट्री के मालिक के बटाई लिए गये मक्के के खेत को देखने गये थे काफी समय बाद भी वापस न आने पर उनकी खोज बीन करने पर दिनांक 11.02.2026 को पूर्वांह्न उनका शव गेंहू के खेत में कुछ दूरी पर मिला मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनकी हत्या रंजिशन मेरे घर के पास रहने वाले जसवन्त उर्फ लौडाऊ पुत्र सोहनलाल व उनकी पत्नी नीलम द्वारा की गयी है। सूचना पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 56/2026 धारा- 103(1) बनाम 1.जसवन्त पुत्र सोहनलाल 2.नीलम पत्नी जसवन्त निवासीगण ग्राम विशुनपुर राहू थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच के पंजीकृत किया गया ।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु तीन टीमें गठित कर घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री नरायण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा घटना के सम्बन्ध में सुरागरसी, पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों व मैनुअल इंटेलिजेंस, की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तो 1. जसवन्त पुत्र सोहनलाल 2.नीलम पत्नी जसवन्त को ग्राम राहू विशुनपुर स्थित एक साइफन के पास से दिनांक 12.02.2026 समय 16.15 बजे गिरफ्तार किया गया व घटना के सम्बन्ध मे पूछताक्ष करने पर बताया कि मृतक बडकऊ मेरी पत्नी नीलम पर गलत निगाह रखता था जिससे हम दोनो ने मिलकर योजनाबध्द तरीके से बडकऊ को मक्के के खेत में बुलाकर उसकी ईट व धारदार हथियार से हत्या कर दी जिस पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल को अभियुक्तो की निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो को आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु.अ.सं.56/2026 धारा-103(1)/238/61(2) बीएनएस थाना दरगाह शरीफ बहराइच

• अभियुक्तगण का विवरणः-
1. जसवन्त उर्फ लौडाऊ पुत्र सोहनलाल
2. नीलम पत्नी जसवन्त निवासीगण ग्राम विशुनपुर राहू थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

• गिरफ्तारी का स्थान व समय
o वहद ग्राम विशुनपुर राहू अन्तर्गत साइफन के पास थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी दिनांक- 12.02.2026 समय 16.15 बजे

• बरामदगी का विवरणः-
1. एक अदद हसिया- आला कत्ल
2. हत्या में प्रयुक्त ईट
3. अभियुक्तगण द्वारा घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद

14
532 views