logo

महाशिवरात्रि पर संकट मोचन श्री बालाजी दरबार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन, 13 से 15 फरवरी तक चलेगा सेवा शिविर

संवाददाता: देव ठाकुर

बिल्सी (बदायूँ): महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर संकट मोचन श्री वालाजी दरबार, मोहल्ला नं. 4, गोशाला रोड, बिल्सी की ओर से शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भोलेनाथ की असीम अनुकम्पा से आयोजित यह भंडारा 13 फरवरी 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026, रविवार प्रातः तक निरंतर चलेगा।
यह भव्य सेवा कार्यक्रम बाईपास मुजरिया रोड स्थित रंजना प्रयाग प्रेम कुंज एवं रंजना हॉस्पिटल, बाईपास रोड, बिल्सी (बदायूँ) के निकट आयोजित किया जाएगा। भंडारे में शिव भक्तों एवं कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, जलपान एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।संकट मोचन दरबार के महंत श्री राजेश चंद्र बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि दरबार की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने में अभय, राकेश गुप्ता, विनय माहेश्वरी, सिंटू पूनम, साक्षी, दिनेश माहेश्वरी, बागेश, अमित प्रेस, निर्मित, यश कुमार सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। सभी सेवादार पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से तैयारियों में लगे हैं। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह सेवा शिविर निश्चित ही आस्था और श्रद्धा का अनुपम उदाहरण बनेगा।

10
1620 views