अमेरिकन किड्ज साकेत में हुआ डेंटल चेकअप
मेरठ - साकेत स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में आज डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ सचिन गुप्ता एवं डॉ शिल्पी जैन ने बच्चों के दांतों का निरीक्षण किया।
स्कूल निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दांतों की सुरक्षा मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है। प्रतिदिन सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश कीजिए ऐसे ही जब सोने जाएं तब भी ब्रश करके ही सोएं।
सौरभ जैन सुमन ने शॉल ओढ़ा कर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर डॉक्टर द्वय का सम्मान किया।
डॉ सचिन गुप्ता ने बच्चों को कहा कि जो बच्चे प्रतिदिन ब्रश नहीं करते उनके दांतों में कैविटी हो जाती है, मुंह से बैड स्मेल भी आती है। अगर आपके मुंह से स्मेल आएगी तो कोई आपको अपने पास नहीं बैठाएगा।
डॉ शिल्पी जैन ने एक कविता के माध्यम से बच्चों को अपने दांतों की सुरक्षा के संदर्भ में जानकारी दी।
स्कूल प्रिंसिपल शालू गुप्ता, कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी एजुकेशन कॉर्डिनेटर पूजा सक्सेना के दिशा निर्देशन में बच्चों का डेंटल चेकअप हुआ।