logo

जालौन बंगरा मार्ग पर फिर रफ्तार का कहर सुढार बंम्बा के पास भीषण हादसा

आरिफ खान
जालौन। बंगरा मार्ग पर सुढार बंबा के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग बारात से लौटकर सुढार की ओर आ रहे थे। टक्कर के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

वहीं मोटरसाइकिल सवार, जो जालौन के निवासी बताए जा रहे हैं, हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जालौन-बंगरा मार्ग पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से क्षेत्रवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के ठोस और प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की है

146
9777 views