logo

आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षकों को किया प्रशिक्षित


📍बैतूल मध्य प्रदेश

आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिनों होटल आईसीइन बैतूल में विकासखंड आमला एवं बैतूल की कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाओं से संबंधित शालाओं से दो शिक्षकों एक पुरूष एक महिला को हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर बनाए जाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि प्रशिक्षित हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर आरोग्य दूत के द्वारा शाला के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल संबंधी शिक्षा मित्रवत वातावरण में प्रदान किया जाना है, ताकि छात्र-छात्राऐं बिना किसी डर के अपनी समस्या को रख सके एवं छात्र-छात्राएं सही जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन चर्या में आवश्यक परिवर्तन ला सके।

प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्य, आरबीएसके मैनेजर श्री योगेन्द्र एवं जनप्रतिनिधि जनमंगल संस्थान श्री कपिल चौरसिया उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - पंकज गुप्ता
जिला - जालौन, उरई
राज्य - उत्तर प्रदेश

20
447 views