logo

हड़ताल खत्म, शाम 5 बजे चलीं बसें

होशियारपुर में पंजाब रोडवेज पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। 26 रूट प्रभावित होने से रोडवेज को करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
सरकार की ओर से मीटिंग का भरोसा मिलने के बाद कर्मचारियों ने शाम करीब 3 बजे हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया और 5 बजे के बाद बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर फिर आंदोलन किया जायेगा

10
205 views