logo

भाजपा मंडल झालावाड़ की कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

झालावाड़| भारतीय जनता पार्टी मंडल झालावाड़ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह राजावत द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में मनीष लाहोटी, ज्योति शर्मा, प्रभु भील, अजय प्रधान, रुक्मणी देवी एवं जीतू कश्यप को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल सुमन व दीपक नागर को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। मोना प्रजापति, रेखा लोढ़ा, हरि सिंह यादव, बृजेश शर्मा, हर्षित राठौड़ एवं अशोक रैगर को मंडल मंत्री बनाया गया है। जगेंद्र कुमार गौतम को मंडल कोषाध्यक्ष, धीरज कटारिया को सह-कोषाध्यक्ष, राकेश मोबियो को आईटी प्रभारी एवं गौरव कहार को सह-आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राहुल गुर्जर को सोशल मीडिया प्रभारी व अजय शर्मा को सह- सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

Aima media jhalawar

13
542 views