logo

पानी के टैंक में गिरी 2 साल की बच्ची: झालावाड़ अस्पताल में भर्ती, हालत में हुआ सुधार

झालावाड़ शहर के धनवाड़ा इलाके में गुरुवार शाम एक दो साल की बच्ची पानी के टैंक में गिर गई। बच्ची को झालावाड़ के जनाना अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
परिजनों ने शुक्रवार को बताया कि गरिमा (2), पुत्री कमलेश भील, निवासी धनवाड़ा, अपने दादा-दादी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान जब उसकी मां छत पर जा रही थी, तो गरिमा भी उनके पीछे जाने लगी। सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों के पास बने पानी के बड़े टैंक में गिर गई।
बच्ची के टैंक में गिरते ही उसकी मां की नजर पड़ी और उन्होंने शोर मचाया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को टैंक से बाहर निकाला। घटना के बाद गरिमा बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत झालावाड़ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार, समय पर संभाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Aima media jhalawar




0
100 views