logo

महाशिवरात्रि पर बिल्सी में सजेगी बाबा महाकाल की शाही बारात, तीन दिवसीय शिव विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन

संवाददाता: देव ठाकुर

महाकाल बाबा के सेवक और प्रिय भक्त अनुभव वार्ष्णेय के जानकारी के मुताबिक अवगत कराया गया है कि....

बिल्सी: महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति, बिल्सी द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों की भव्य रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें नगर एवं क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के अनुसार, 14 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 4 बजे से बाबा महाकाल की हल्दी एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं धार्मिक उत्सव का आनंद लेंगे। 15 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 11 बजे अंबियापुर चौराहे से बाबा महाकाल की भव्य शाही बारात बिल्सी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। बारात में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भक्तों की टोली श्रद्धा का वातावरण बनाएंगी। सायं 6 बजे बाबा महाकाल का शाही श्रृंगार एवं शिव विवाह का आयोजन श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में किया जाएगा। रात्रि 9 बजे महा आरती एवं 56 भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 16 फरवरी दिन सोमवार को श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, महिला संगीत एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति, बिल्सी ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर बाबा महाकाल की शाही बारात एवं शिव विवाह महोत्सव में सम्मिलित हों और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

0
0 views