logo

नई श्रम कानून वापस के लिए काला फीता बांधकर विरोध किया

श्रमिक विरोधी 4 श्रम कानून मंजूर नहीं: काला फीता बांधकर दर्ज कराया विरोध – नरेंद्र त्यागी
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित चार लेबर कोड के विरोध में देशभर के विभिन्न ट्रेड यूनियन संगठनों द्वारा 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के क्रम में शाहजहांपुर में भी रेलवे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। AIRF/NRMU के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर मुख्य टिकट निरीक्षक नरमू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ ने काला फीता बांधकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चारों लेबर कोड श्रमिक विरोधी हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में मंजूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये “अंधे कानून” कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने वाले हैं, इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए।
त्यागी ने आरोप लगाया कि इन लेबर कोड के लागू होने से कर्मचारियों की छंटनी आसान हो जाएगी, हड़ताल के अधिकार पर प्रतिबंध लगेगा और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों की यूनियनें कमजोर और असहाय हो जाएंगी तथा उद्योगों में मजदूर विरोधी नीतियों का बोलबाला रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने और अपने अधिकारों की रक्षा हेतु जागरूक रहने की अपील की।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को जल्द से जल्द आठवां वेतन आयोग लागू करना चाहिए। साथ ही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए और वेतन प्रणाली में संशोधन कर आयोग द्वारा संगठनों की मांग के अनुरूप वेतन लागू किया जाए।
विरोध कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद खान, संजय यादव, एस.के. श्रीवास्तव, संजीब सोनी, संजीव गौर, नितिन कुमार, पवन शर्मा, अशोक शाह, जितेंद्र कुमार, राजू यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कर्मचारियों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि श्रमिक हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0
88 views