logo

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को

🔳राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को

🔳कटनी - मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिले के 8 परीक्षा केंद्रो में 26 अप्रैल को ओएमआर पद्धति‍ से 2 सत्रों में आयोजित होंगी। पहले सत्र की परीक्षा प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी।

राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा एवं प्रारंभिक परीक्षा के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन तथा परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था के लिए संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री जितेंद्र पटेल को परीक्षा का प्रभारी अधिकारी और अतिरिक्त परियोजना समान्‍वयक राज्‍य शिक्षा केंद्र कटनी को सहायक नोडल और प्राधिकृत अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले के 8 शैक्षणिक संस्‍थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें शासकीय तिलक कॉलेज, शासकीय गर्ल्‍स कॉलेज, बार्डस्‍ले इंग्लिश मीडियम स्‍कूल मिशन चौक, शासकीय पॉलिटेक्‍निक कॉलेज झिंझरी, शासकीय मॉडल हायर सेके‍न्‍ड्री स्‍कूल, जेपीवी डीएवी पब्लिक स्‍कूल, शासकीय उत्‍कृष्‍ट हायर से‍केंड्री स्‍कूल माधवनगर और सिलिकोबाईट डिग्री कॉलेज शामिल है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

49
1008 views