विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू जाति सर्वे कार्य प्रारंभ
🔳विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जाति सर्वे कार्य प्रारंभ 🔳कटनी - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड रीठी, जिला कटनी द्वारा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जातियों के सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद शाह एवं नवांकुर संस्था युवा सवेरा समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन रजक की उपस्थिति में सर्वेक्षण की रूपरेखा एवं कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वेक्षण कार्य में कुल 51 जातियों को सम्मिलित किया गया है। चिन्हित सभी जातियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सर्वेक्षण को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सर्वे कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए विकासखंड रीठी को पाँच सेक्टरों में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सर्वेयर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी सर्वेयर संयुक्त रूप से समन्वित तरीके से सर्वेक्षण कार्य कर रहे हैं। ग्राम पंचायत पिपरिया परोहा में विकासखंड समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम की उपस्थिति में सर्वेयर श्री गोवर्धन रजक एवं सहायक सचिव श्री अमर बहादुर द्वारा सर्वेक्षण कार्य का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। सर्वे के दौरान ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे एवं उन्होंने सहयोग प्रदान किया। जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू समुदायों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाना है। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा यह पहल समुदायों के सर्वांगीण विकास एवं मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी