
12 फरवरी 2023 को भोपाल में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओर पिछड़ा वर्ग के द्वारा संविधान बचाओ महाआंदोलन में शहीद किशन लाल शहीद हो गए थे
*12 फरवरी 2023 को भोपाल में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के द्वारा संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ महा आंदोलन में भोपाल से लौटते वक्त पालकी निवासी किशनलाल जी चंद्रवंशी दुर्घटना में शहीद हो गए थे*
*उज्जैन से गिरधारी गेहलोत की खास रिपोर्ट*
आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को खाचरोद अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भीमआर्मी भारत एकता मिशन, चंद्रवंशी बागरी समाज एवं बहुजन समाज संगठनों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, एवं संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ आंदोलन में किशनलालजी की भागीदारी को व्यर्थ नहीं जान देने का संकल्प उनकी श्रद्धांजलि सभा में लिया गया है,जिसमें बेहलोला निवासी राकेश राठौर ने ₹1000 का आर्थिक सहयोग किशनलाल जी चंद्रवंशी के पुत्र संतोष चंद्रवंशी को दिया, 12 फरवरी 2023 को किशनलालजी शहीद हुए थे, तब राकेश राठौर ने उनके अंतिम संस्कार के वक्त प्रण लिया था कि उनकी याद में किशनलाल जी की पत्नी को ताउम्र हरवर्ष 1000 रुपए का आर्थिक सहयोग देंगे तो आज उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र संतोष यादव को दिया, श्रद्धांजलि के वक्त सभी की आंखें उनको याद करते हुए नम हो गई. संविधान की क्या पहचान सबको शिक्षा सबको सम्मान का नारा बुलंद किया गया, इस मौके पर संतोष यादव, शंभुलाल चंद्रवंशी, अमरचंद सोलंकी, ओंकारलाल खाचरोटिया वीरेंद्र चौहान,राकेश राठौर, रानी शेख नागदा, कैलाश बोडाना,लखन गरोड, प्रहलाद मालवीय,जीवन सोलंकी,राहुल परमार, प्रहलाद उमावा, राकेश बोडाना,रमेश जी पालकी, दशरथ गिनवानिया, वीरसिंह, शंकरलाल यादव,और भी कई साथी उपस्थित थे.