logo

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित

#sankalpsesamadhan अभियान के अंतर्गत पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में जिले में संकल्प से समाधान अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना परिहार द्वारा गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय में परिवहन विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पिंक लर्निंग लाइसेंस कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन तथा लर्निंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जिम्मेदार नागरिक के रूप में यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कैंप के दौरान अब तक 52 लर्निंग लाइसेंस मौके पर ही छात्राओं को वितरित किए जा चुके हैं तथा शिविर निरंतर जारी है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाते हुए उन्हें विधिवत लाइसेंस प्रक्रिया से जोड़ना और सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

38
1160 views