logo

पूर्व उपसरपंच, पूर्व सचिव और वर्तमान उपसरपंच की तानाशाही दबंगई से विकास कार्य अवरूद्ध ग्रामीण परेशान...

ग्राम पंचायत–मधाईभाठा, थाना+तहसील–सरसीवां, जनपद पंचायत–बिलाईगढ़, जिला–सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) के वार्ड क्रमांक 05 में तत्कालीन उपसरपंच श्री अमरनाथ साहू मकान के बगल स्थित बड़ी मां के एकलौते पुत्र श्री शिवकुमार साहू मकान के सामने एक सुंदर छतदार रंगमंच, जो सत्र 2004-2009 में तत्कालीन सरपंच स्व. श्री मोहनलाल साहू द्वारा आपसी सहमति से भूमि खसरा की मौखिक भूमि दान पर चयनित कर निर्मित कराया गया था, उसे तानाशाही दबंगई करने वाले पूर्व उपसरपंच विनोद कुमार रात्रे (सत्र-2020-2025), पूर्व सचिव श्यामसुंदर अनंत तथा वर्तमान उपसरपंच कार्तिकेश्वर साहू की आपसी सांठगांठ एवं मिलीभगत से बिना किसी सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति/आदेश के, बलपूर्वक एवं सत्ता का दुरुपयोग करते हुए तोड़कर मटेरियल को जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर ट्राली से पिकरीपाली रोड पर महंत समाज श्मशानघाट के पास फेंक दिया।
उक्त कार्यवाही पूर्णतः अवैध, मनमानी एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की श्रेणी में आती है। रंगमंच ग्राम की सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु निर्मित था, जिसे बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया अपनाए ध्वस्त कर दिया गया तथा पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन मकान का लेंटर होना बाकी है,
अतः आपसे निवेदन है कि उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाये तथा बिना अनुमति शासकीय संपत्ति को तोड़ने एवं क्षति पहुँचाने वाले संबंधितों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्यवाही की जाये एवं अवैध निर्माण कार्य पर शीघ्रातिशीघ्र तत्काल रोक लगाई जाए। शासकीय संपत्ति को पूर्व स्थिति में बहाल कराया जाए।आपकी निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही से ग्रामवासियों में न्याय के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु, ग्राम पंचायत- मधाईभाठा के समस्त ग्रामवासी जन निवेदन अपिल करते हैं।
स्थल के फोटो/विडियो ( उपलब्ध है )
नोट- श्री बाबूलाल साहू जी पूर्व पंच (कार्यकाल सत्र-2020-2025) वार्ड क्रमांक 05 ग्राम पंचायत- मधाईभाठा द्वारा तत्काल शिकायत आवेदन थाना सरसीवा में दिनांक- 16/01/2025 एवं सुशासन तिहार 2025, ग्राम पंचायत-जोगीडीपा में दिनांक- 30/05/2025 को पंजीकृत क्रमांक 269 में दर्ज कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

70
3111 views