logo

सेवा में, मुख्य सचिव महोदय, झारखंड सरकार रांची, रांची विषय: ई.टी.डी.ए. कार्यालय, पाकुड़ में पदस्थापित अधिकारी तहसीन आलम का अविलंब स्थानांतरण करने हेतु

सेवा में,
मुख्य सचिव महोदय,
झारखंड सरकार
रांची, रांची
विषय: ई.टी.डी.ए. कार्यालय, पाकुड़ में पदस्थापित अधिकारी तहसीन आलम का अविलंब स्थानांतरण करने हेतु अनुरोध।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि झारखंड के पाकुड़ जिला स्थित ई.टी.डी.ए. कार्यालय में विगत कई वर्षों से श्री तहसीन आलम पदस्थापित हैं। स्थानीय जनता के बीच कार्यालय कार्यप्रणाली को लेकर लगातार असंतोष बना हुआ है तथा कई शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित अधिकारी का यथाशीघ्र स्थानांतरण किया जाए तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि कार्यालय का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।
आपकी कृपा होगी।
भवदीय,
नाम: __सोना सोरेन________________
पता: ___पाकुड़_______________
दिनांक: _13/02/2026______________

0
0 views