सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, झारखंड सरकार विषय: ई.टी.डी.ए. कार्यालय, पाकुड़ में पदस्थापित अधिकारी मद तहसीन आलम के स्थानांतरण हेतु आवेदन।
सेवा में, माननीय मुख्यमंत्री महोदय, झारखंड सरकार विषय: ई.टी.डी.ए. कार्यालय, पाकुड़ में पदस्थापित अधिकारी मद तहसीन आलम के स्थानांतरण हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि पाकुड़ जिला के ई.टी.डी.ए. कार्यालय में विगत कई वर्षों से मद तहसीन आलम पदस्थापित हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यालय में कार्यों में अनियमितता एवं जनता की समस्याओं का सही समाधान नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण आम जनता में असंतोष की स्थिति बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी का शीघ्र स्थानांतरण करने की कृपा करें, ताकि कार्यालय का कार्य सुचारू रूप से चल सके और जनता को राहत मिल सके। इसके लिए हम सभी आपके आभारी रहेंगे। भवदीय, नाम: ___स्टेफाइनमरांडी_________ पता: ___पाकुड़_________ दिनांक: _13/02/2026___________