logo

यूपी विधानसभा से... मेरा तो यह भी नहीं ठिकाना है कि कब तक बोलने का मौका मिलेगा - विधायक अब्बास अंसारी

यूपी विधानसभा से...

मेरा तो यह भी नहीं ठिकाना है कि कब तक बोलने का मौका मिलेगा - विधायक अब्बास अंसारी
12 फरवरी को अब्बास अंसारी का जन्मदिन होता है। यूपी विधानसभा में बजट सत्र पर अभिभाषण के बीच अब्बास अंसारी को बधाई दी गई। विधायकी के चार साल पूरे कर चुके अब्बास अंसारी को पहली बार विधानसभा में बोलने का मौका मिला। वह अपने क्षेत्र की समस्या रखना चाहते थे लेकिन, 5 मिनट बोलने के बाद उन्हें स्पीकर ने टोक दिया कि समय का ध्यान रखें।
इसके बाद अब्बास बोले- मुझे 4 साल में पहली बार बोलने का मौका मिला है, मेरी मजबूरी को समझिए। और मेरा तो यह भी नहीं ठिकाना है कि कब तक बोलने को मिलेगा आप जानते हैं। यह सुनते ही चेयर पर बैठे निर्दलीय विधायक मनोज पांडे ने उन्हें कहा जल्दी से कहिये। स्पीकर ने उन्हें समय दिया।
फिर अब्बास बोले- "मेरी विधानसभा के अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी है और स्पेशलिस्ट तो है ही नहीं। जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस दिशा में कदम उठाए जाएं।" फिर अब्बास अपनी जगह पर बैठ गए।
अब्बास अंसारी मऊ के सदर विधानसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा से विधायक हैं। हेट स्पीच के मामले में जेल हुई थी।
सुधीर कुमार यादव
AIMA मिडिया
जनपद -मऊ

0
0 views