
बृजमनगंज नगर पंचायत के सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे हो: सुरभि मिश्रा
आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने वार्ड नंबर 9 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पोखरे पर हो रहे निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, जिम, हाईटेक लाइट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने कहा, "हमारा उद्देश्य है कि नगर पंचायत के सभी विकास कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों। इस बाउंड्री वॉल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। हमने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की है और आवश्यक निर्देश दिए हैं।"
अधिशासी अधिकारी ने आगे कहा, "पोखरे के आसपास की सफाई और सौंदर्यीकरण का भी काम जल्द शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बनेगा।"
नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने कहा, "अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा के नेतृत्व में नगर पंचायत बृजमनगंज का विकास तेजी से हो रहा है। हम इस बाउंड्री वॉल के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण एवं शौचालय का निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया है
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल, रमेश चौधरी, राहुल, सागर कनौजिया, दीपक विश्वकर्मा,धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, रिंकू जायसवाल, बाबा जी मौजूद रहे।