
जालौन में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO आनंद सिंह ने दिए कड़े निर्देश
जालौन में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, SHO आनंद सिंह ने दिए कड़े निर्देश
जालौन। आगामी महाशिवरात्रि और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन नगर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कोतवाली परिसर में आयोजित इस बैठक में नगर के सम्मानित नागरिकों, विभिन्न धर्म गुरुओं, व्यापारी प्रतिनिधियों तथा पत्रकार बंधुओं ने सहभागिता की। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
नगर कोतवाल SHO आनंद सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा नियमित पुलिस गश्त की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों प्रमुख त्योहारों को शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ संपन्न कराना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट
राजू पाटकार..