logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

25 वर्षों में बिजली नेटवर्क का बड़ा विस्तार, कृषि और उद्योग को मिली नई ऊर्जा

बिजली विकास का जिलानामा
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बिजली उपभोक्ता 6 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
25 वर्षों में बिजली नेटवर्क का बड़ा विस्तार, कृषि और उद्योग को मिली नई ऊर्जा

(छत्तीसगढ़)जिला:एम.सी.बी. 12फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अंतर्गत अंबिकापुर क्षेत्र में आने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 25 वर्षों के दौरान विद्युत अधोसंरचना एवं उपभोक्ता सेवाओं में उल्लेखनीय विस्तार दर्ज किया गया है।
वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले का हिस्सा रहे इस क्षेत्र का भौगोलिक क्षेत्रफल 6228 वर्ग किलोमीटर था, जो वर्ष 2022 में अलग जिला बनने के बाद 4227 वर्ग किलोमीटर रह गया। इसके बावजूद विद्युत सुविधाओं का तीव्र विस्तार किया गया है।
आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 21,209 से बढ़कर 57,549 हो गई है, जो लगभग 200 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाती है।
उच्च दाब उपभोक्ता 15 से बढ़कर 37 तथा निम्न दाब उपभोक्ता 9,505 से बढ़कर 57,549 तक पहुंच गए हैं। बीपीएल कनेक्शन 3,562 से बढ़कर 22,679 और घरेलू उपभोक्ता 7,999 से बढ़कर 27,213 हो गए हैं।
वहीं सिंचाई पंप उपभोक्ताओं की संख्या 128 से बढ़कर 1,159 तक पहुंच गई है, जो कृषि क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं के व्यापक विस्तार का संकेत है।
विद्युत अधोसंरचना में भी व्यापक वृद्धि हुई है।
जिले में 132/33 केवी उपकेंद्रों की संख्या 1 से बढ़कर 2
(चैनपुर एवं बहरासी)
हो गई है, जबकि 33/11 केवी उपकेंद्र 4 से बढ़कर 13 हो गए हैं। पावर ट्रांसफार्मर 5 से बढ़कर 17 तथा वितरण ट्रांसफार्मर 276 से बढ़कर 3,018 तक पहुंच गए हैं।
उच्च दाब लाइनों की लंबाई 734 किमी से बढ़कर 3,718 किमी और निम्न दाब लाइनों की लंबाई 368 किमी से बढ़कर 3,429 किमी हो गई है।
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा एक जोन एवं 8 वितरण केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी गांवों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित किया गया है तथा 57 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है।
विद्युत सेवाओं के विस्तार से कृषि, उद्योग एवं घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिला है और जिले के समग्र विकास को नई गति मिली है।

10
10396 views

Comment