महाशिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने महाशिवरात्रि को लेकर प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ नियंत्रण की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए।