तस्करी व मानव तस्करी रोकने पर भारत-नेपाल की संयुक्त रणनीति
न्यूज रिपोर्ट ... msayeed Nanpara Bahraich
नेपालगंज (बांके) में आयोजित भारत–नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा, शांति व्यवस्था और आपसी समन्वय मजबूत करने पर सहमति जताई। बैठक में तस्करी, मानव तस्करी, नकली मुद्रा, मादक पदार्थों की रोकथाम, सीमा स्तंभों की सुरक्षा और नो-मेंस लैंड की पवित्रता बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने खुली सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतत निगरानी और एजेंसियों के बीच त्वरित सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया। एसपी आर.एन. सिंह ने सीमा पार अपराध नेटवर्क के खिलाफ लक्षित कार्रवाई और फ्लैग मीटिंग नियमित रखने की बात कही।
दोनों देशों ने संवेदनशील इलाकों में संयुक्त गश्त, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने और अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई पर सहमति जताई। नेपाल के 2026 संघीय संसदीय चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग का भी आश्वासन दिया गया।