logo

देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत जुए के फड़ पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

पन्ना देवेंद्र नगर
पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देशन में दिनांक 11-12 फरवरी 2026 की रात्रि में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए जुए के फड़ पर दबिश देकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।मामले में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेन्द्रनगर के मुक्ति धाम रोड किनारे जुआ खेल रहे हैं। मुखविर द्वारा बताये अनुसार मौके पर मुक्ति धाम रोड क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे मे प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार- जीत बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।कार्यवाही के दौरान एक बोलेरो वाहन, 04 मोबाइल फोन, ₹19,400/- नगदी एवं 52 पत्तों की ताश की गड्डी जप्त की गई। कुल लगभग ₹13 लाख मूल्य की संपत्ति जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. शंकर बुंदेला, धीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी यादव, अशोक बागरी, आर. बृजेंद्र रैकवार, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी, अमित बागरी एवं चालक आरक्षक पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

12
65 views