logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

चुरचू (हजारीबाग), 12 फरवरी 2026।चुरचू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चरही स्थित लाल बंगला स्थान सर्वोदय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में मुस्कान फाउंडेशन, हजारीबाग के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में किया जा रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि चुरचू प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष एवं ग्राम बहेरा पंचायत के मुखिया श्री देवकी महतो जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सुरेंद्र कुमार ठाकुर एवं रानी कुमारी द्वारा किया गया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रैली, स्वास्थ्य शिविर, मेहंदी, नृत्य प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य श्रीमती आशा राय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कपिल कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि श्री फुलेश्वर महतो, श्री नरेश महतो, डायरेक्टर, शिक्षकगण—गायत्री देवी, निर्मल कौर, सरिता मुर्मू, नेहा कुमारी, घनश्याम करमाली, सुरेंद्र, मीना देवी, प्रभात पटेल, अंजली कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुखिया संघ अध्यक्ष श्री देवकी महतो जी ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा और संस्कार के माध्यम से आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों की भी सराहनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना हुआ है।

5
339 views

Comment